Flight में बेकाबू हुआ यात्री..अटेंडेंट को दबोचकर जबरदस्ती चूमने लगा, और मच गया बवाल

वैसे तो दुनिया भर से फ्लाइट के कई सारे मामले सामने आते रहते हैं और वायरल भी हो जाते हैं. लेकिन पिछले दिनों अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सब चौंक गए. हुआ यह कि अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक शराबी यात्री ने जमकर हंगामा मचाया. उसने एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट को पीछे से ना सिर्फ दबोच लिया बल्कि उसके गले पर जबरदस्ती किस भी किया. इसके बाद बवाल मच गया. इस मामले को किसी तरह रफा-दफा किया गया.

दरअसल, इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्री का नाम डेविड एलेन वर्क बताया गया है और इसकी उम्र 61 साल है. वह फर्स्ट क्लास की टिकट से मिनेसोटा से अलास्का जा रहा था. कुछ रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि इस यात्री ने जमकर शराब पिया हुआ था फ्लाइट में अटेंडेड ने इस यात्री को रेड वाइन सर्व की. जब वह रेड वाइन सर्व करके जा रहा था तभी यात्री ने उसका हाथ पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती किस करने लगा. इतना ही नहीं उसने पीछे से उसके गले किस भी किया है.

यात्री यहीं नहीं शांत हुआ, कुछ क्षण बाद वह टॉयलेट की तरफ जा रहा था तो वहां भी फ्लाइट अटेंडेंट को उसने पकड़ लिया और कहने लगा कि तुम बहुत सुंदर हो. इस घटना के बाद दूसरे फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे रोकना चाहा तो उससे फिर गया भिड़ गया. इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने पूरी घटना कॉकपिट में बैठे अधिकारियों को बता दी और फिर फ्लाइट जैसे ही लैंड हुई इस यात्री को अरेस्ट कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×