उत्तर प्रदेश : Cold Storage के दो मालिक गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट जांच आरंभ

संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस ने संभल जिले में स्थित उस कोल्ड स्टोरेज के दो मालिकों को गिरफ्तार किया है, जिसकी छत गिरने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी। संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार को से कहा, ‘‘कोल्ड स्टोरेज के मालिकों अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल को हल्द्वानी (उत्तराखंड के जिले) से गिरफ्तार किया गया है।’’ जिलाधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना की जांच के लिए प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री की ओर से घोषित सहायता राशि को मिलाकर कुल पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। बंसल ने शुक्रवार को बताया था कि छत गिरने की इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। उन्होंने बताया था कि मुरादाबाद के एक अस्पताल में चार लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि छह को छुट्टी दे दी गई है।

संभल दिल्ली से लगभग 158 किलोमीटर और राज्य की राजधानी लखनऊ से 350 किलोमीटर दूर है। इस बीच, शुक्रवार को मुरादाबाद के आधिकारिक दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस अस्पताल में भी गए थे, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। योगी ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया था। जिला अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि उक्त घटना का मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसको मुख्यमंत्री कृषक योजना से जोड़ कर मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त घटना की जांच के लिए प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की जा रही है।

इसके अलावा जनपद के सभी कोल्ड स्टोरेज की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है, जिसमें भंडारण क्षमता और कोई कोल्ड स्टोरेज मानक के विपरीत तो नहीं बना है, इसकी जांच की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने छत गिरने की इस घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था। वहीं, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शलभ माथुर ने बताया था कि कोल्ड स्टोरेज के मालिकों अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×