केले और गेहूं के आटे से बना पैनकेक है बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, ऐसे घर पर बनाएं

खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए पैनकेक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चाहे बच्चे हों या बड़े मीठे में पैनकेक खाना सभी को पसंद होता है। वहीं कई लोग अपने पार्टनर के लिए भी कुछ खास डिश बनाना चाहते हैं तो इसे आप बना सकते हैं। वहीं कुछ लोग बिना अंडे का पैनकेक बनाना और खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए केले और गेंहू के आटे का पैनकेक बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस तरीके से आप घर पर टेस्टी पैनकेक बना सकते हैं।

केले और गेहूं के आटे का पैनकेक

केला – 1

मैदा -3/4 कप

गेहूं का आटा – 1/3 कप

इलायची – 4 (दरदरी कुटी)

बेकिंग पाउडर – 1.5 छोटी चम्मच

चीनी पाउडर – 2 छोटे चम्मच

नमक – ¼ छोटी चम्मच से आधा

घी – 4-5 टेबल स्पून

दूध – 1 कप

बनाने का तरीका

पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा निकाल लीजिए।

फिर इसमें गेहूं का आटा, चीनी, नमक, इलायची पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

इसके बाद केला को इसमें मैश कर इसमें दूध डाल दीजिए।

अब इस मिक्सचर में मैदा और आटे को अच्छे से मिला लें। जब तक इसकी गुठलियां खत्म ना हो तब तक इसको घोलते रहें।

फिर इस बैटर में 2 छोटे चम्मच घी डालकर इसको अच्छे से मिला लें। बैटर तैयार होने के बाद इसे 20 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद गैस पर नॉनस्टिक तवा चढ़ाएं, जब तवा गर्म हो जाए तो इसपर थोड़ा सा घी को पूरे तवे पर फैलाएं।

फिर बैटर का मोटा घोल डालते हुए उसे फैलाएं और पैनकेक के चारों ओर हल्का-हल्का घी लगाएं।

मीडियम आंच पर गोल्डेन ब्राउन होने तक पैनकेक को सेंके, फिर दूसरी तरफ से भी इसे ऐसे ही सेंकें।

बाकी बचे केक को भी ऐसे ही सेंकें।

अब आपका पैनकेक बनकर तैयार हो गया है। इसमें हनी बटर, जैम या फिर अपने फेवरेट फ्रूट्स डालकर इसको गार्निश करके खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में बजेगा सपा का बाजा...', ओपी राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, PDA को बताया ढकोसला .. UP में BJP को रोकने के लिए विपक्ष से हाथ मिलाने को तैयार AIMIM, ओवैसी का बयान | राहुल गांधी मानहानि केस में हुए दोषमुक्त, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला; अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला ...... युवा सरकारी नौकरी के बजाय Entrepreneurship और स्किल पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल |      सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने मतदाता सूची को आधार से अनिवार्य रूप से जोड़ने की मांग उठाई ............. कांग्रेस ने '200 सीटों' वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत | युवा सरकारी नौकरी के बजाय Entrepreneurship और स्किल पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल ................. टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में चार आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, 28 अक्टूबर तक बढ़ाई पुलिस हिरासत
Advertisement ×