क्या अतीक-अशरफ की हत्या में थी पुलिस की भूमिका? UP सरकार ने SC में दाखिल किया जवाब

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या ने सभी को चौंका दिया था. जिस तरह से तीन शूटरों ने अतीक और अशरफ को मारा था, उसके बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे थे. अब यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के 15 अप्रैल को प्रयागराज में हुए मर्डर की जांच में पुलिस की ‘कोई गलती’ नहीं पाई गई है. सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं के जवाब में दाखिल की गई एक स्थिति रिपोर्ट में यूपी सरकार ने कहा है कि उसने 2017 के बाद से गैंगसटर विकास दुबे के मारे जाने सहित तमाम पुलिस एनकाउंटर और अन्य वारदातों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

अतीक-अशरफ हत्याकांड

मामले में चार्जशीट हो चुकी है दाखिल

रिपोर्ट में कहा गया कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या से संबंधित केस में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और मामला लोअर कोर्ट में लंबित है. अतीक और अशरफ के मर्डर में की गई जांच की जानकारी देते हुए स्थिति रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ अन्य बिंदुओं पर सबूत इकट्ठा करने के लिए जांच आंशिक रूप से जारी है.

विकास दुबे मर्डर केस की जांच

रिपोर्ट में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने विशेष तौर से जस्टिस बी. एस. चौहान आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ भी शिकायतें उठाईं. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज चौहान ने उस आयोग का नेतृत्व किया जिसने 2020 में विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की जांच की थी. विकास दुबे और उसके गुर्गों ने जुलाई, 2020 में कानपुर के अपने पैतृक गांव बिकरू में घात लगाकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×