घर के बाहर लोग रख रहे लाल रंग की बोतलें, जानें आखिर इस टोटके के पीछे क्या है वजह?

भारत में हर घर में कुछ न कुछ टोटके देखने को मिल जाते हैं, लेकिन कुछ नए नवेले टोटके लोगों को ज्यादा प्रभावित करते हैं. कुछ ऐसा ही यूपी के कानपुर में देखने को मिला, जहां लोग अपने घरों के बाहर लाल रंग की बोतलें रख रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वहां की महिलाएं ऐसा क्यों कर रही हैं और इसके पीछे की क्या वजह है. दरअसल, कानपुर में कई दिनों से हैरान कर देने वाला टोटका किया जा रहा है और महिलाएं अपने घरों के बाहर लाल रंग की बोतलें रख रही हैं. उनका मानना है कि ऐसा करने से जानवर उनके घर के बाहर गंदगी नहीं करेंगे.

इस बारे में जब जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि इस बात का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है. फैक्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ स्थानीय लोगों का भ्रम है और यह टोटके कहां से शुरू हुई, किसी को नहीं मालूम. बताया जा रहा है कि कानपुर में यह मामले मसवानपुर, कल्याणपुर और रावतपुर जैसे इलाकों में हो रहा है. यहां के कई घरों के बाहर लाल रंग के बोतलें रखी गई हैं. सड़कों गलियों में लोग अपने घरों के बाहर ऐसा कर रहे हैं और इन्हें देखकर लोग भी अपने घरों के बाहर ऐसा करने लगे हैं. पढ़े-लिखे लोग ऐसा देखकर अपने घरों में हूबहू करने की कोशिश कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों को कहना है कि महिलाओं को किसी ने बता दिया कि बोतल में लाल रंग का पानी भरकर रखने से कुत्ते, गाय-भैंस गंदगी घर के बाहर नहीं करेंगे. तब से लोग ऐसा ही करने लगे. फिलहाल, टोटके की शुरुआत कैसे और कहां से हुई, यह किसी को नहीं मालूम. लोग सिर्फ अपने घरों के बाहर लगातार कर रहे हैं. यह अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोगों ने तो तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिस पर सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×