जिलाधिकारी ने मेट्रो स्टेशन का किया निरीक्षण

कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा  जनपद में चले रहे मेट्रो के कार्यों की समीक्षा के क्रम में निर्माणाधीन नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन एवं कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल के साथ-साथ पब्लिक एरिया एवं बैकअप एरिया पर विद्युत एवं मैकेनिकल फिटिंग कार्य प्रगति पर होता पाया गया।जिलाधिकारी द्वारा बेस लेवल स्लैब कार्य  का निरीक्षण किया गया, जहां पर नवीन मार्केट से बड़े चौराहा के मध्य दोनों टनल बोरिंग मशीन के द्वारा टनलिंग का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था।
कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के टनल बोरिंग मशीन के विभिन्न घटकों को एक-एक करके ग्राउंड लेवल से बेस लेवल पर उतारने की तैयारी के कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक मेट्रो अरविंद कुमार एवं मेट्रो के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×