जीतकर बच्चों की तरह रोने लगा सपा नेता

जीत के आंसू कैसे होते हैं, अगर यह देखना है तो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सपा नेता का एक वीडियो देख सकते हैं. कानपुर के बेगमपुरवा वार्ड से सपा नेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नेता जी रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. अकील शानू नाम के सपा उम्मीदवार ने जब इस निकाय चुनाव में जीत का झंडा गाड़ा, तब एक बार में उन्हें ये बात हजम नहीं हुई लेकिन जब अकील शानू ने इस बात की पुष्टि कर ली तो इसके बाद वो बच्चों की तरह रोने लगें.

15 सालों बाद मिली जीत

समाजवादी पार्टी के नेता अकील शानू 15 सालों से जीत का इंतजार कर रहे थे. इस बार जब उन्हें जीत मिली तब उनके भीतर के जज्बात आंसू बनकर फूट पड़ें. अकील ने जीत के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया. अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. मतगणना खत्म होने के बाद उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दिया गया लेकिन पहली बार में उन्हें भरोसा नहीं हुआ. बाद में अकील शानू बच्चों की तरह आंसू बहाने लगें. बच्चों की तरह रोते हुए अकील शानू का मौके पर मौजूद शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

ऐसे रहा लोगों का रिएक्शन

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अकील शानू ने कहा कि मेरे खिलाफ कई पैसों वालों ने चुनाव लड़ा था. मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मैं चुनाव जीत पाऊंगा लेकिन जीत की खबर सुनते ही मेरे आंसू निकल गए. परिणाम आने के बाद अब मैं खुश हूं और काफी संतुष्ट भी हूं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भाई इतना भी इमोशनल नहीं होना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×