ज्योति मौर्या केस में 1 कॉल रिकॉर्डिंग ने केस को किया ट्विस्‍ट, जांच कमेटी ने की ये सिफारिश

एसडीएम ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच की रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बिजय कुमार मौर्या को सौंप दी गई है. सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने अपनी जांच में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है. जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ शासन ( उत्तर प्रदेश सरकार) को भेज दी है.

सूत्रों के मुताबिक ये भी जानकारी मिली है कि डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच करने की संस्तुति दी है. ऐसे में अब माना जा रहा है कि मनीष दुबे को जल्द ही निलंबित भी किया जा सकता है. मनीष दुबे के खिलाफ जांच करने वाले अधिकारी ने पूछताछ के लिए एसडीएम ज्योति मौर्या को भी बुलाया था. लेकिन उन्होंने जांच में शामिल होने से मना कर दिया था.

शाषन के स्तर पर इस मामले की बात करें तो बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच में मिले तथ्यों से शासन को अवगत कराया जाएगा. आपको बताते चलें कि ये प्रकरण सामने आने के बाद मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद जिले से जनपद महोबा कर दिया गया था. वहीं ज्योति मौर्या ने नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को लेकर हाल ही में एक प्रत्यावेदन भी सौंपा था, जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करा दोषियों को दंडित करने की मांग की थी.

ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने होमगार्ड संगठन में शिकायत की थी कि कमांडेंट मनीष दुबे का उनकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे. वहीं आलोक ने कहा कि ज्योति मौर्य और उनके बीच 2010 से 2020 के बीच कोई दिक्कत नहीं थी, पूरा परिवार सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक मनीष दुबे की एंट्री के चलते उनके परिवार में बिखराव हुआ है. आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति से विवाद की वजह को सीधे तौर पर मनीष दुबे को ठहराया है.

आलोक ने ये दावा भी किया है कि उनके पास पत्नी ज्योति मौर्य और मनीष दुबे के बीच बातचीत के वीडियो मौजूद है, इसके अलावा अन्य बातें भी दोनों के बीच जो हुई हैं. इसी को लेकर उन्होंने जब ज्योति मौर्य से बातचीत की तो उनके परिवार पर फर्जी आरोप लगाते हुए कई केस दर्ज कराए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×