बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया

एक ही दिन में अट्ठाईस गाने रिकॉर्ड करने वाले विश्व रिकॉर्ड धारक बने प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू को मुंबई में पिछले दिनों ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया’ के अध्यक्ष पवन सोलंकी द्वारा सम्मानित किया गया। अब तक यह उपलब्धि किसी अन्य कलाकार से अछूता रहा है। निर्धारित रिकॉर्डिंग कार्य को एक ही दिन में पूरा करने के लिए उन्होंने 28 बॉलीवुड फिल्मों के गाने रिकॉर्ड किए थे। कुमार सानू ने 1993 से सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने का कृतिमान स्थापित किया है। कुमार सानू ने हिंदी, असमिया, मराठी, भोजपुरी, नेपाली, मणिपुरी, मलयालम, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, अंग्रेजी, उड़िया और उनकी मातृभाषा बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में लगभग 21 हजार गाने गाए हैं। सम्मानित किए जाने के बाद कुमार सानू ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया की मैनेजमेंट टीम के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया द्वारा दिया गया पुरस्कार और मान्यता मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद हमारे संपर्क में...', ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज | महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा | ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी LoP बने रहेंगे, कलकत्ता HC ने नियुक्ति पर रोक हटाने से किया इनकार | NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट
Advertisement ×