राजश्री की फिल्म ‘दोनों’ में इश्क लड़ाते दिखेंगे राजवीर देओल और पलोमा 

राजश्री प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की 59वीं फिल्म ‘दोनों’ जियो स्टूडियोज के सहयोग से एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।अवनीश एस बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्वप्निल प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सेल्फ लव के शहरी संघर्षों पर सवाल उठाती है। इस फिल्म के लिए पलोमा और राजवीर देओल से बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती थी। जैसे ही इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ, दर्शक मेघना के रूप में पलोमा की खूबसूरती से काफी आकर्षित हुए हैं और राजवीर देओल के चार्म ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ऑन स्क्रीन इन दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक होगी। राजश्री प्रोडक्शंस की विरासत को सार्थकता के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर लेखक व निर्देशक अवनीश एस बड़जात्या मेगा ब्लॉकबस्टर प्रेम रतन धन पायो (2015) में सहायक निर्देशक और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ऊँचाई (2022) में एसोसिएट डायरेक्टर थे। कमल कुमार बड़जात्या, स्व राजकुमार बड़जात्या और अजीत कुमार बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर.बड़जात्या कर रहे हैं। राजश्री प्रोडक्शंस
की 75 साल की परम्परा को आगे बढ़ते हुए निर्देशक अवनीश बड़जात्या एक दिल को छू जानेवाली फिल्म ले कर आ रहे हैं जो दर्शकों से निश्चितरूप से कनेक्ट करेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×