रात में ऐसा क्या हो जाता है कि रोने लगते हैं कुत्ते? ये है बड़ा राज

आपने कई बार देखा होगा कि रात में अक्सर कुत्ते जोर-जोर से रोते हैं. उनके रोने की वजह से आसपास रहने वाले लोगों की नींद खुल जाती है और उन्हें किसी मनहूसियत का अहसास होता है. कई लोग कहते हैं कि कुत्तों को जब रात में विचरते भूत-प्रेत दिखते हैं तो वे उन्हें देखकर घबरा जाते हैं और डर की वजह से रोने लगते हैं. लेकिन क्या इस बात में वाकई कोई सच्चाई है या यह फिर केवल कही-सुनाई बात है. आज हम इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

वैज्ञानिकों के मुताबिक रात में कुत्तों के रोने की कई वजहें हो सकती हैं. इनमें एक प्रमुख वजह उम्र बढ़ना भी होती है. उम्र ढलने के साथ जब कुत्ते शारीरिक रूप से कमजोर होने लगते हैं तो वे पहले की तुलना में ज्यादा अकेलापन और उदासी महसूस करने लगते हैं. इसके चलते वे रात में रोकर अपने दुख और निराशा को जाहिर करते हैं. कई बार वे अपने गुजर चुके साथियों को याद करके भी रोते हैं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि जब दूसरे इलाके का कोई कुत्ता उनके क्षेत्र में आ जाता है तो वहां के कुत्ते रोना शुरू कर देता हैं. ऐसा करके वे अपने इलाके के कुत्तों को सचेत कर रहे होते हैं कि कोई अनजान कुत्ता उनके इलाके में घुस गया है. इसके साथ ही तबियत खराब होने या चोट लगने पर भी कुत्ते रात में रोते हैं.

कई अध्ययन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब कुत्ते रास्ता भटक जाते हैं या अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं तो रात होने पर वे भी निराश होकर जोर-जोर से रोने लगते हैं. यह ठीक वैसी ही भावना होती है, जैसा कि कोई मनुष्य का बच्चा अपने परिवार से बिछड़ने पर जोर-जोर से रोने लग जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×