वीरेंदर स्वरुप क्रिकेट अकादमी द्वारा प्रीमियर लीग का आयोजन, कानपुर क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर की गेंदबाजी

कानपुर। बीपीएस न्यूज – विनय कुमार, डॉ वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी द्वारा डॉ नागेंद्र शुरू जी की याद में कानपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मैच कानपुर क्रिकेटर्स व लक्ष्मी हजारिया इलेवन के बीच खेला गया जिसमें कानपुर क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की।
लक्ष्मी हजारिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स 135 रन में ही ऑल आउट हो गई।
इस रोमांचक मैच को लक्ष्मी हजारिया इलेवन ने 4 रन से जीतकर कानपुर प्रीमियर लीग की विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।
टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज मोहम्मद नाज, बेस्ट बॉलर गुलाम अहमद व प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट साहिल सलीम बने।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डीसीपी सलमान पाटिल विशिष्ट अतिथि गौरवेंद्र स्वरूप ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आर पी सिंह, मोहम्मद याकूब ,रवि सक्सेना व वरिष्ठ पत्रकार इरफान, रंजीत सिंह,हाजी दिलशाद व पंकज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×