सवा तीन टन पन्नी लदा ट्रक पकड़ा, एक लाख रुपए जुर्माना लेने के बाद छोड़ा

कानपुर। नगर  निगम और राज्य कर विभाग में समन्वय की मिसाल, गुजरात की सवा तीन टन पन्नी लदा ट्रक पकड़ा
राज्य कर के सचल दस्ता 10 ने गुजरात से रांची(झारखंड) जाता हुआ एक ट्रक पकड़ा जिसमें 15 टन गाड़ी के पुर्जे, प्लास्टिक पाइप, कपड़ों के थान, स्टील बर्तन इत्यादि सामान लोड था।
सचल दस्ते के मुखिया सहायक आयुक्त सोमांक चौहान ने जब ट्रक के सामान को चेक किया तो इसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग की बोरियां भी निकलीं। इनके द्वारा तत्काल नगर निगम प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण को इसकी सूचना दी गई।
7 नवंबर प्रवर्तन दल द्वारा लखनपुर स्थित राज्य कर ऑफिस से यह ट्रक अपने कब्जे में कर नगर निगम ले आया गया।
प्रवर्तन दल की जांच पड़ताल में इस ट्रक से हलोल गुजरात की 5 फैक्ट्रियों की 107 बोरियों में 3,320 किलो कैरीबैग बरामद किए गए जिनको जब्त कर लिया गया।
राजस्व निरीक्षक नफीस द्वारा ट्रक मालिक से एक लाख रुपए जुर्माना लेने के बाद इस ट्रक को 8 नवंबर शाम को छोड़ा गया।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, राज नारायण, धनंजय, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र बहादुर, राम नरेश, जितेंद्र सिंह, मोहित बेलदार  इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×