सीजनल अमीन संघ के  प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक सुरेन्द मैथानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

#  सभी सीजनल अमीनो व अनुसेवकों का समायोजन करने की मांग
कानपुर।  विगत कई वर्षों से सीजनल  संग्रह अमीनो व अनुसेवकों के विनियमितिकरण का मामला शासन में लम्बित है। मुख्यमंत्री  के आदेश के बाद भी विनियमितिकरण की कार्यवाही नहीं हो पा रही थी। जिसको लेकर राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आज मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन विधायक सुरेन्द मैथानी को सौंपा। विधायक सुरेन्द मैथानी मुख्यमंत्री के सामने सीजनल अमीनों व अनुसेवकों के समायोजन का मामला रखेंगे। वीरेन्द्र कुमार ने सुरेन्द मैथानी को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के 46 मंत्री, सांसद, विधायको ने  सीजनल अमीनों व अनुसेवकों के विनियमितिकरण की  सिफारिश की है उसके बावजूद विनियमितिकरण नहीं हो सका है जिससे सीजनल संग्रह अमीनो व अनुसेवकों का भविष्य खराब हो रहा है।
विधायक सुरेन्द मैथानी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से 15 अक्टूबर को मुलाकात कर समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×