हनुमान मंदिर में बिना ‘ड्रेस कोड’ के एंट्री नहीं! इस कपड़ों की है सख्त मनाही

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मौजूद एक हनुमान मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. हनुमान मंदिर की एंट्री गेट पर लगे एक नोटिस में आने वाले श्रद्धालुओं से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की अपील की गई है. नोटिस ते मुताबिक, ‘छोटे कपड़े, बरमूडा, हाफ पैंट, नाइट वियर, मिनी स्कर्ट और रिप्ड जींस पहनने वाले लोगों को मंदिर परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी.’

इस मामले पर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी और मंदिर कमेटी के प्रमुख सलिल द्विवेदी का कहना है कि ये फैसला मंदिर में सालों से चली आ रही परंपरा के आधार पर लिया गया है. मुख्य पुजारी सलिल द्विवेदी ने कहा कि लोगों को मंदिरों को पिकनिक स्पॉट मानने से रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है.

शामिल के हनुमान मंदिर के बाहर लगे नोटिस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये फैसला बहुत सही है. लोगों को मंदिर जाते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि वो पिकनिक स्पॉट पर नहीं जा रहे हैं. मंदिर जाते वक्त उन्होंने कैसे कपड़े पहने हैं इसका ध्यान रखना चाहिए.

वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे फ्रीडम से जोड़ दिया. उनका कहना था कि भारत एक आजाद देश है. इसलिए इस तरह की पाबंदियां नहीं लगाई जानी चाहिए. सरकार को इसमें दखल देना चाहिए. कोई किसी के कपड़े पहनने को नहीं तय कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×