अपर जिलाधिकारी ने ग्राम भगवानदीनपुरवा तथा भोपाल पुरवा का किया निरीक्षण

कानपुर। गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण तहसील सदर कानपुर नगर अन्तर्गत मजरा चैनपुरवा, घारमखेड़ा, दिवनी पुरवा, भगवानदीन पुरवा, भोपाल पुरवा, बनियापुरवा, बड़ारामपुर ग्राम जलप्लावन से प्रभावित हुये है। प्रभावित ग्रामों में राहत पहुंचाने के क्रम में जिलाधिकारी, कानपुर नगर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), कानपुर नगर द्वारा ग्राम भगवानदीनपुरवा तथा भोपाल पुरवा का निरीक्षण मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पंचायती राज विभाग के अधिकारी,तहसीलदार सदर की टीम के साथ किया गया तथा निम्नलिखित राहत कार्य किये गये  रेडक्रास सोसाइटी कानपुर नगर के साथ गांव में नाव के माध्यम से जाकर स्थानीय लोगों को तारपोलीन का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के चिकित्साकों द्वारा पशुओं का इलाज निरन्तर किया जा रहा है एवं अस्थायी आश्रय स्थल पर बनाये गये कैम्पों में रोके गये पशुओं का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।राजस्व ग्राम कटरी लक्ष्मीखेड़ा के मजरा चैनपुरवा में लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। बैराज के पास बनाये गये बाढ़ शरणालय में प्रभावित ग्रामों के 50 से अधिक व्यक्तियों को रोका गया है जिन्हें रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×