इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर बनाएं डिलिशियस चाइनीज फ्राइड राइस

जब हर दिन रोटी-सब्जी खाकर बोरियत होने लगती है तो ऐसे में कुछ अच्छा खाने का मन करता है। हो सकता है कि आप अपने रेग्युलर फूड से हटकर कुछ खाना चाहते हों तो ऐसे में चाइनीज फ्राइड राइस खाना यकीनन एक अच्छा विचार है। चाइनीज फ्राइड राइस खाने में बेहद ही डिलिशियस होते हैं। अमूमन इसे लोग बाजार से लाकर खाते हैं, लेकिन चाइनीज फ्राइड राइस को घर पर भी बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर कभी घर में उबले हुए चावल बच जाते हैं तो ऐसे में उन चावलों से भी आप चाइनीज फ्राइड राइस बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चाइनीज फ्राइड राइस बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं-

आवश्यक सामग्री-

– 2 कप उबले हुए चावल

– 1 प्याज

– 1 हरी मिर्च, वैकल्पिक

– बारीक कटी हुई अदरक

– बारीक कटा हुआ लहसुन

– 1/4 कप बारीक कटी हुई गाजर

– 1/4 कप बारीक कटी पत्ता गोभी

– 2 डंठल बारीक कटी हरा प्याज

– 1/4 कप बारीक कटी फ्रेंच बीन्स

– आधा बड़ा चम्मच सोया सॉस

– 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

– आधा चम्मच सिरका

– 2 बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल

– नमक स्वादानुसार

चाइनीज फ्राइड राइस बनाने की विधि-

चाइनीज फ्राइड राइस बनाने के लिए आपको पहले कुछ तैयारियां करनी होंगी। इसके लिए आप प्याज व हरी मिर्च को काट लें। अब आप एक पैन में तेल डालकर गरम करें। अब पैन में प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकनर एक-दो मिनट के लिए भूनें। अब बारी आती है सब्जियों की। इसमें आप गाजर, पत्ता गोभी, हरे प्याज़ और फ्रेंच बीन्स डालकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें। ध्यान रखें कि फ्राइड राइस बनाते समय सब्जियों को गलाया नहीं जाता है। वे हल्की कुरकुरी होनी चाहिए।

अब आप इसमें काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस और नमक डालकर मिक्स करें। इसके बाद आप इसमें उबले हुए चावल और सिरका डालकर हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि चावल टूटे नहीं। करीबन दो-तीन मिनट तक इसे पकाने के बाद आप गैस बंद कर दें। आपके डिलिशियस चाइनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार है। आप इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसे मंचूरियन ग्रेवी के साथ गरमागरम परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×