‘कर्तव्यपथ’ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2023 में शास्त्रीय नृत्य कला का प्रदर्शन होगा 

गणतंत्र दिवस परेड 2023 में ‘कर्तव्यपथ’ पर प्रदर्शन करने के लिए देश भर से 5000 से अधिक नर्तकियों में से पुणे में मनीषा साठे द्वारा संचालित  मनीषा नृत्यालय (कथक), अमृता परांजपे की ‘अभिव्यक्ति स्कूल’ और तेजस्विनी साठे की नृत्य संस्था ‘तंज’ द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों को चुना गया है। ‘राजपथ’ का नाम परिवर्तन किए जाने के बाद यह पहली गणतंत्र दिवस परेड होगी, जिसमे भाग लेने वाले ये 3 समूह, पुणे के पहले नर्तक समूह होंगे जिन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ‘कर्तव्यपथ’ पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। पुणे (महाराष्ट्र) में क्रियाशील ये समूहों ने यहां तक पहुंचने के लिए कई राउंड क्लियर किए।
पूरे भारत में एक वीडियो राउंड, मुंबई राउंड, 7 जोनल राउंड आयोजित किए गए, जिनमें से उन्हें नागपुर में आयोजित एक और फिर दिल्ली में आयोजित ग्रैंड फिनाले से चुना गया। पुणे के डांसरों को ‘कर्तव्यपथ’ पर कुछ मिनटों के लिए, उच्च सम्मानित प्रतिनिधियों के सामने अपने शास्त्रीय नृत्य कला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का गौरव प्राप्त होगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×