कानपुर : करौली बाबा का जबरदस्त आईडिया, इस तरह रोकेंगे रूस-यूक्रेन का युद्ध

 

कानपुर के करौली बाबा उर्फ संतोष सिंह भदौरिया पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में बाबा के समर्थकों पर एक भक्त की पिटाई करने का आरोप लगा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। भक्त की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद से करौली बाबा सुर्खियों में थे। अब इन सब के बीच बाबा ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया है। बाबा ने कहा है कि वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोक सकते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध को कैसे रोकेंगे बाबा?

करौली बाबा ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान रूस और यूक्रेन युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं चाहूं तो दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोक सकता हूं।’ अपने इसी बयान की वजह से करौली बाबा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बता दें, पिछले साल फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है।

भक्त की पिटाई पर क्या बोले करौली बाबा?

करौली बाबा ने भक्त की पिटाई वाले वीडियो पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह एक ‘षड्यंत्र’ था और उस डॉक्टर भक्त को उनकी छवि खराब करने के लिए भेजा गया था। बता दें, करौली बाबा के चेलों ने नोएडा के एक डॉक्टर पर हमला कर दिया था। हमले में डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए। डॉक्टर के मुताबिक, उसने करौली बाबा के मंत्रोच्चारण से तुरंत लाभ नहीं होने की शिकायत की थी, जिसके बाद बाबा के चेलों ने उसके साथ मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×