कानपुर से गिरफ्तार किया गया 50 हजार का हत्यारोपी ईनामी


#  कानपुर के सीसामऊ थाने से एम मामले में चल रहा था फरार, एसटीएफ लखनऊ टीम ने किया गिरफ्तार
#  जेके जूट मिल के पास से तमंचे व कारतूस के साथ अपराधी गया पकडा

कानपुर नगर, 50 हजार रू0 का ईनामी एक शातिर अपराधी बुधवार को एसटीएफ लखनऊ टीम के हत्थे चढ गया। यह शातिर अपराधी एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस द्वारा लगातार इसकी खोज की जा रही थी। अपराधी को पकडकर सीसामऊ थाने ले जाया गया, जहां उससे पूंछतांछ की गयी।
जानकारी के अनुसार शातिर इनामिया अपराधी राहुल उर्फ शेखर सोनकर को लखनऊ एसटीएफ टीम द्वारा जेके टूटमिल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया। इस अपराधी पर 50 हजार रू0 का इनाम था। राहुल के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बताया जाता है कि कानपुर के ही सीसामऊ थाने से हत्या के एक मामले में सजा होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। एसटीएफ इंस्पेक्टर जय प्रकाश राय तथा उप निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराधी को गिरफ्ता किया गया, जिससे पूंछतांछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×