झूलते तार में फंसकर कई राहगीर हुए चुटहिल


कानपुर नगर, नगर के कई स्थानों पर बिजली तथा अन्य प्रकार के तारों का जाल फैला हुआ है। समुचित देखभाल या विभाग द्वारा देख-रेख न होने के कारण तार झूलने लगते है और इतना नीचे लटक आते है कि राहगीरो के लिए मुसीबत बन जाते है। गुरूदेव टाकीज क्रासिंग पर ऐसे ही किसी प्राइवेट कम्पनी का मोटातार कल सुबह लटक आया, जिससे कई राहगीर और वाहन सवार टकराये और गिरकर घायल हो गये।
गुरूदेव क्रासिंग पर एक खंभे से गया हुआ किसी प्राइवेट कम्पनी का मोटा तार अचानक लटक गया और राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना। सुबह हल्की धुंध होने के कारण कई वाहन सवार तार मंे फंसे और गिरे। स्थानी लोगों ने कुछ देर बाद तार को खंभे से खीचकर बांध दिया। लोगों ने बताया कि बीती रात से यह तार नीचे लटक गया था, सुबह से कई लोग इसमें फंसकर चुटहिल भी हो चुके है, इसकी सूचना किसे दें और यह किस कम्पनी का तार है, इसकी कोई जानकारी नही है। लोगों ने कहा कि हम लोेगों ने मिलकर किसी प्रकार इस भारी तार को खंभे में कस दो दिया है लेकिन यदि यह फिर गिरकर लटका तो लोगों की सुरक्षा के लिए इसे काटकर अलग कर  देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×