किंग खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी ….!

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति ‘जवान’ 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग ‘जवान’ को लेकर सिनेदर्शकों का जोश लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के प्रिव्यू पर लोगों ने जमकर अपना प्यार लुटाया और जिसे स्वीकार करते हुए एसआरके ने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए एक बार फिर अपना पॉपुलर #AskSrk सेशन होस्ट किया। इतना ही नहीं इस सेशन के आखिर में शाहरुख खान ने फैन्स को एक जबरदस्त सरप्राइज देते हुए ‘जवान’ का नया पोस्टर जारी किया जिसने उनके सभी फैन्स की खुशी दोगुनी कर दी, अब क्योंकि एसआरके ने अपने किसी भी #AskSrk सेशन में पहले कभी ऐसा नहीं किया था, इसलिए यह सभी प्रशंसकों के लिए बेहद यादगार और खास बन गया है। ‘जवान’ के इस नए और शानदार पोस्टर में शाहरुख खान का इंटेंस बोल्ड लुक दिखाया गया है, जो ‘जवान’ के प्रीव्यू के बाद सुपर पॉपुलर हो गया है। एटली द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘जवान’ के प्रीव्यू वीडियो ने 24 घंटे में सभी प्लेटफार्मों पर 112 मिलियन व्यूज हासिल किए, जो भारतीय सिनेमा में किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। बॉलीवुड में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म रिकॉर्डतोड़ बिजनेस करेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×