गाजा में 3,000 मासूम बच्चों की हत्या हुई, इंसानियत कब जागेगी : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गाजा में इजराइल की बमबारी में बच्चों समेत हजारों नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय कानून कुचला गया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर इंसानियत कब जागेगी?

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘गाजा में 7,000 मनुष्यों की हत्या के बाद भी रक्तपात और हिंसा का दौर थमा नहीं। इन 7,000 लोगों में से 3,000 मासूम बच्चे थे।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कोई ऐसा अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं, जिसे कुचला न गया हो। कोई ऐसी मर्यादा नहीं, जिसे तार-तार न किया गया हो। कोई ऐसा कायदा नहीं, जिसकी धज्जियां न उड़ी हों।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘इंसानियत कब जागेगी? कितनी जानों के जाने के बाद। कितने बच्चों की बलि के बाद। क्या मनुष्य होने की चेतना बची है? क्या वह कभी थी भी?’’

गाजा पट्टी पर पिछले कई दिनों से इजराइल की ओर से किए जा रहे हवाई हमलों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के हमले में अपने सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले शुरू किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×