जरूर चबाएं नींद से जागने के बाद करी पत्ते, ये 5 बीमारियां पास नहीं आएंगी

रसोई में करी पत्ते का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है. खासकर ज्यादातर दक्षिण भारतीय डिशेज इस पत्ते का तड़का लगाया जाता है. करी पत्ते से किसी भी खाने का टेस्ट बेहतर किया जा सकता है. कई लोग इसे बाजार से खरीदते हैं तो कुछ इसे घर के गमले में ही उगाते हैं.

करी पत्ते में फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, विटामिन और मैग्नेशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाने का काम करते हैं. आइए जानते हैं कि अगर हर सुबह 3 से 4 हरे पत्ते चबाया जाए तो ये आपको कैसे लाभ पहुंचा सकता है.

करी पत्ते खाने से नाइट ब्लाइंडनेस या आंखों से जुड़ी कई अन्य बीमारियों का खतरा टल जाता है क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है.

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर करी पत्ते चबाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है.

करी पत्ते को हर सुबह खाले पेट चबाना चाहिए क्योंकि इससे डाइजेशन बेहतर होता है और कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग समेत पेट की तमाम परेशनियों से छुटकारा मिल जाता है.

करी पत्ते में एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जिससे कई तरह के इंफेक्शन से बचाव होता है और बीमारियों का खतरा टल जाता है

करी पत्ते चबाने से वजन और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें एथिल एसीटेट, महानिम्बाइन और डाइक्लोरोमेथेन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×