सिसोदिया की होली तिहाड़ में मनेगी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा

गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ा दिया गया है. अदालत ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मनीष सिसोदिया की होली अब तिहाड़ जेल में मनेगी. मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत के दौरान रहना होगा. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा कि कोर्ट में आने से पहले मीडिया में खबरें चल रही थीं कि सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. CBI ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई चल रही है वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि CBI गलत कर रही है यह सही नहीं है. फिर सिसोदिया के वकील ने कहा कि हम तो रोज कहते हैं कि CBI गलत कर रही है. इस पर CBI के वकील ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है. अभी कई गवाहों की जांच की जानी है.

जान लें कि मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से जेल में विपश्यना की इजाजत मांगी है. सिसोदिया ने कोर्ट को बताया कि जेल में कैदियों के लिए विपश्यना की व्यवस्था होती है. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जेल में विपश्यना की इजाजत दे दी है. इसके अलावा कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जेल में भगवत गीता, पेन और डायरी देने की इजाजत दी है.

इस पर रिएक्शन देते हुए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि मनीष सिसोदिया की होली तिहाड़ जेल में मनेगी. दिल्ली के साथ हुई लूट और भ्रष्टाचार का न्याय होना शुरू हुआ है. आम आदमी पार्टी को कानूनी प्रक्रिया को गंभीरता से लेना होगा. सत्येंद्र और मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल जा चुके हैं और उनके आका भी बहुत जल्दी उनके साथ होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×