जिलाधिकारी औचक निरीक्षण के दौरान 06 विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए

कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा फूल बाल भवन में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान 06 विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए समस्त 06 विभागों के अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिए।
निरीक्षण के दौरान लोगो की समस्याएं सुनते हुए उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए  समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की मूल प्राथमिकता है, जिसके आधार पर प्राप्त समस्त प्रकार की शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु 03 प्रकरणों की आज ही जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए गए उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, खंड विकास अधिकारी कल्याणपुर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कल्याणपुर, तथा सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए कारण बताओं नोटिश निर्गत कराए जाने हेतु उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनव गोपाल, तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×