‘ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं, त्रिशूल उसके अंदर क्या कर रहा’, CM योगी का बड़ा बयान

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मामले पर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं है. त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि सवा 6 साल से सरकार में हैं. कहने वाले कहते हैं पर कोई दंगा नहीं हुआ. देखें कि कैसे पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव होते हैं. पश्चिम बंगाल में भी पंचायत चुनाव हुए थे और वहां का क्या हाल हुआ था. वे पूरे देश को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं, जैसे टीएमसी की सरकार ने अभी पश्चिम बंगाल में किया था. आइए जानते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी पर और क्या-क्या कहा?

ज्ञानवापी के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम उसको मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा. मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वह देखें ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखें हैं ना. ज्योतिर्लिंग हैं, प्रतिमाएं हैं, पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं. और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.

सीएम योगी ने आगे कहा कि कैसे पश्चिम बंगाल में विरोधी दलों के नेताओं को मारा गया, ये चीजें आंखें खोलने वाली हैं लेकिन इन पर तो कोई बोलता नहीं है.1990 में कश्मीर में जो कुछ हुआ उस पर सब लोग मौन थे. आखिर ये दोहरा दृष्टिकोण क्यों? वहीं, विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A पर सीएम योगी ने कहा कि उसे इंडिया नहीं बोलना चाहिए. ये जो डॉट डॉट डॉट ग्रुप है, चोला बदलने से मुक्ति नहीं मिल जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×