टी-सीरीज़ ने जारी किया ऑडियो-सीरीज़ ‘किस्से और कहानी’

संगीत के क्षेत्र और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता व प्रस्तुतिकरण के नए अंदाज के बदौलत लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचने के बाद टी-सीरीज़ ने अब अपनी ऑडियो-सीरीज़ ‘किस्से और कहानी’ के साथ एक नई प्रॉपर्टी लॉन्च की है। इस
ऑडियो-सीरीज़ में एक नई कहानी हर शुक्रवार को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी। श्रोताओं के दैनिक जीवन से जुड़ी कहानियों के इस गुलदस्ते से निकल कर स्ट्रीम होने वाली पहली कहानी का शीर्षक ‘कॉलेज का पहला दिन’ है, जिसे हेनल मेहता ने लिखा और क्रांति प्रकाश झा ने नरेट किया है । इस श्रृंखला की पहली लघु कहानी श्रोताओं को कॉलेज के दिनों की प्रेम कहानी की यादों में ले जाती है, जो युवा प्रेम की भावनाओं को फिर से जीवंत करती है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×