द्वितीय परिचय सम्मेलन में 15 जोड़ों ने चुना जीवन साथी 42 ने रजिस्ट्रेशन कराया

 कानपुर, महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी द्वारा आज मोतीझील स्थित महर्षि बाल्मीकि उपवन में सामुहिक विवाह हेतु द्वितीय सर्व समाज वर कन्या परिवार परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 42 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और एक दूसरे का परिचय प्राप्त करके 15 जोड़ा ने जीवन साथी चुना। दोनों परिचय सम्मेलन में कुल मिला कर इस वर्ष 37 जोड़ों ने जीवन साथी चुना है इस वर्ष 75 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिनका विवाह शरद पूर्णिमा के दिन दि० 28-10-2023 कमेटी द्वारा आयोजित मेले में कराया जायेगा। मेला कमेटी ने बताया कि इस वर्ष भगवान बाल्मीकि जी महा आरती व अभिषेक समारोह दि० 27-10-2023 को किया जायेगा। केन्द्रीय मेला कमेटी ने मेले के व्यवस्था प्रभारियों की नियुक्त की है जिसकी बैठक दि० 03-09-2023 को व्यवस्था प्रभारियों तथा संचालक मण्डल की बैठक कर मेले की व्यवस्था का अन्तिम रूप दिया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजजियावन सागर,अरूण समुद्रे,प्रकाश हजारिया,राम गोपाल सागर, मुन्ना पहलवान, माता प्रसाद, राम स्वरूप, सुरेश भारती, डी०डी०सुमन, श्रीकान्त बेरीसाल, नरेन्द्र खन्ना, विनोद कुमार एड० चौ० रामगोपल बाल्मीकि, शिवराम मकोरिया,अशोक भारती दिनेश सुदर्शन, मनप्यारे बाल्मीकि,हरीओम बाल्मीकि,धनश्याम गहेरवार,अशोक सम्राट,सोनू उर्फ सुनील, राजकुमार वर्मा, प्रेमा देवी, प्रतिभा चौधरी,आरती त्रिवेदी, बेबी कश्यप, मीरा पासवान,कुसुम बक्सी सहित सैकड़ों लोगों ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष  राम जियावन सागर और संचालन महामंत्री अरूण समुद्रे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×