नारियल की धूल नाली के गंदे पानी से हटाना दुकानदार को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गर्मी के मौसम की तपिश से बचने के लिए नारियल पानी का सेवन करते हैं? अगर हाँ तो शायद इस खबर को पढ़ने के बाद आप नारियल पानी पीना ही छोड़ दें। दरअसल, सोशल मीडिया पर नारियल पानी बेचने वाले एक दुकानदार का चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नाली के गंदे पानी को नारियलों पर छिड़कता नजर आ रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है। इसके वायरल होते ही नोएडा पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।

नोएडा पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर के रूप में की है, जो बरेली का रहने वाला है। समीर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के बाहर नारियल पानी बेचता है। मंगलवार को समीर ने नारियल पर से धूल हटाने के लिए उनपर नाली का गंदा पानी छिड़का, जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और लोगों ने पुलिस से इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की। लोगों की मांग पर बिसरख पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने मामले पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें नाली के पानी से नारियल पर छिड़काव हो रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि धूल के कारण उसके नारियल गंदे हो गए थे तो उसने सोचा कि जल्दबाजी में नाली के पानी से ही नारियल को धूल दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×