पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से इंसाफ की गुहार लगाई

#  आरोपियों को है राजनीतिक पार्टियों का संरक्षण, मिल रही जान से मारने की धमकी
कानपुर, नरेन्द्र पुत्र स्व० जीवन लाल निवासी-ग्राम चारमखेड़ा थाना-ग्वालटोली, कानपुर नगर की नृशंश हत्या उपरोक्त प्रथम सूचना रिपोर्ट मैं नामित अभियुक्तगण रवि (प्रधान पुत्र) पुत्र अशोक, दीपक पुत्र किशोर, अंकित पुत्र अनिल सभी निवासीगण ग्राम देवनीपुरवा, थाना-ग्वालटोली, कानपुर नगर पिन्टू पुत्र रमेश निवासी-घारमखेड़ा थाना-ग्वालटोली, कानपुर नगर व एक अज्ञात व्यक्ति ने दिनांक 07/08/2023 को समय करीब 11 बजे दिन पूर्व नियोजित साजिश के तहत अभियुक्त पिन्टू के द्वारा घर से ले जाकर कर दी थी और हत्या करके गंगा नदी में डाल दिया था जिसकी लाश दिनांक-09/08/2023 को समय करीब 12 बजे दिन मिश्रा कालोनी गंगाघाट उन्नाव के पास गंगाजी में मिली थी। हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हुई है, जिसमें मृतक के सिर में चोट पाई गई है। मुल्जिमान धनाड्य असरदार एवं दबंग व्यक्ति है जिसमें रवि नामक अभियुक्त प्रधानपुत्र है घटना के करीब 26 दिन बीत चुके है सम्बन्धित थाने की पुलिस मुल्जिमान की नाजायज सांठ-गांठ से प्रार्थी व मृतक के परिवार वालों को टरका देती और आज तक किसी भी मुल्जिमान को गिरफ्तार नहीं किया गया है भुल्जिमान ऐलानिया धमकी दे रहे है कि अभी एक-दो को और निपटाना है जिसके कारण पूरा परिवार दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई ..... शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम  | 'भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा', RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू के खिलाफ काम कर रहीं आसुरी ताकतें .. Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा |      PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन ............ वैशाली नाव हादसे के पीड़ितों को मिले 25 लाख मुआवजा, Prashant Kishor ने उठाई मांग | बीपीएस न्यूज़ के प्रधान संपादक बी.पी. साहू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई . जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की, वे भी आज राम-राम चिल्ला रहे हैं, गरजे CM योगी
Advertisement ×