नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत माता कुष्मांडा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण 

कानपुर। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर एवं थाना प्रभारी घाटमपुर द्वारा प्रसिद्ध माता कुष्मांडा देवी मंदिर, घाटमपुर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने तथा शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF ने संदिग्ध शख्स को दबोचा, बैग जांच के दौरान आपत्तिजनक चीज मिलने पर दौड़ कर भागने की कोशिश .... विजयादशमी पर CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं | 'पाकिस्तान PoK को खाली करे और आतंकवाद को सपोर्ट करना बंद करे...', OIC को भारत की दो टूक, कहा- PAK अपने कट्टर एजेंडे के लिए कर रहा ओआईसी का इस्तेमाल |      साइकिल का चेन टूट गया, टायर फटने वाला है...OP राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- ए महाराज एसी-पीसी से बाहर निकलिए, सत्ताईस में सपा साफ है | 'हम नेहरू, गांधी, यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे, युवा मुसलमानों में भी उतना ही पोटेंशियल...', विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी की दो टूक ...... रिश्वतखोरी की जांच के लिए पूर्व मंजूरी जरूरी नहीं: Supreme Court
Advertisement ×