पैर की नस चढ़ जाए तो न हों परेशान, ऐसी 5 ट्रिक्स के जरिए दूर होगी तकलीफ

कई बार आपने अक्सर महसूस किया होगा कि चलते-चलते या भागते-भागते पैरों की नस अचानक चढ़ गई, जिससे तेज दर्द उठने लगा और ये बर्दाश्त से बाहर हो गया. हालांकि कंधे या गर्दन की नस चढ़ना भी आम बात है. ऐसी स्थिति में डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज और रेगुलर कामकाज मुश्किल हो जाता है. अगर कभी आपको भी ऐसी परेशानी का सामना करना पड़े, तो जरा भी न घबराएं, बल्कि कुछ आसान ट्रिक्स को फॉलो करें.

क्यों चढ़ जाती है पैरों की नस?
बदन के किसी भी हिस्से में अगर नस चढ़ जाती है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह शारीरिक कमजोरी. कई बार ऐसा होता है जब आपकी मांसपेशियां सिकुड़ने (Muscle Contraction) लगती हैं, जिससे नस चढ़ने की प्रॉबल्म आती है. कई बार मांसपेशियों में गांठ बन जाती है, जिससे तेज दर्द होता है. कई बार सोते वक्त या थकान के बाद भी ऐसा हो जाता है.

नस चढ़ने के लक्षण

-पैरों के निचले हिस्से में खिचांव होना
-अचानक नस में तेज दर्द उठना
-चलने-फिरने में तकलीफ होना
-गर्दन के अगल-बगल तेज दर्द होना

नस चढ़ने पर करें ये उपाय

1. पैरों में गर्म तेल की मालिश करें, इससे तकलीफ दूर हो सकती है

3. आप एफेक्टेड एरिया में बर्फ से सिंकाई कर सकते है, जो फायदेमंद माना जाता है

4. पैरों की नस चढ़ने पर आप बॉडी पोस्चक बदलें और स्ट्रेट खड़े हो जाएं.

शरीर में न होने दें इन न्यूट्रिएंट्स की कमी
अगर आप चाहते हैं कि आपको कभी भी नस चढ़ने की प्रॉब्लम फेस न करनी पड़े तो इसके लिए डेली डाइट में पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी जैसी अहम पोषक तत्वों की कमी न हो. रोजाना के भोजन में मिनरल्स भी लेते रहें. आप डाइट लिस्ट में ऑरेंज जूस, खजूर, दही, आलू, टमाटर, हल्दी वाला गर्म दूध और शकरकंद को शामिल करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×