प्राइम वीडियो ने की वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ के प्रीमियर की घोषणा 

साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बवाल’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा प्राइम वीडियो ने कर दी है। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर हैं, जो पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। यह फिल्म जुलाई में भारत और दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ‘बवाल’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए कहते है-“भारतीय स्थानों और यूरोपीय देशों में शूट किया गया ‘बवाल’ एक दिलचस्प कहानी, ड्रामेटिक सीन और वरुण और जाह्नवी के बीच शानदार केमिस्ट्री वाली फिल्म है। प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर से मुझे विश्वास है कि हम भारत और विदेशों में ‘बवाल’ को दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। हमने बहुत उत्साह और समर्पण से इस फिल्म को बनाया है और अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।”
भारतीय फिल्म जगत की मशहूर फिल्म निर्माण संस्था नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के संचालक
सजिद नडियाडवाला इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित हैं वो कहते हैं-” ‘बवाल’ मेरे लिए एक बहुत खास फिल्म है, और यह मेरी सबसे एम्बिशयस प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे बनाने में मुझे बहुत खुशी मिली है। इस फिल्म का निर्देशन मेरे पसंदीदा निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है और वरुण और जाह्नवी ने इस फिल्म में पहली बार काम किया है। मुझे ‘बवाल’ पर गर्व है, और मैं यह बहुत खुशी है कि इसकी वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर जुलाई में हो रही है। मुझे इस बात का उत्साह है कि यह फिल्म सीमाओं को तोड़कर 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ दर्शकों के पास पहुंचेगी। यह कहानी एक वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए पूरी तरह से योग्य है, और मैं खुश हूँ कि मैंने प्राइम वीडियो के साथ मिलकर इसकी प्रीमियर की घोषणा की है जो एक बेहतरीन वैश्विक पहुंच रखता है।”
प्राइम वीडियो के अधीनस्थ कार्यरत भारत के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक मनीश मेंघानी ने ‘बवाल’ उत्कृष्ट मेकिंग की चर्चा करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हम देश के चर्चित फिल्मकार नितेश तिवारी की प्रेम भरी फिल्म ‘बवाल’ को वर्ल्डवाइड रिलीज़ के साथ 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के दर्शकों के पास ले जाने का मौका मिला है। यह पहली फ़िल्म होगी जो ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ की तरफ से प्राइम वीडियो पर वैश्विक रूप से प्रीमियर हो रही है। हम इस विशेष फ़िल्म के लिए ‘साजिद’ का धन्यवाद करते हैं। ‘बवाल’ एक शानदार कहानी है जिसमें वैश्विक आकर्षण है और वरुण और जाह्नवी के खूबसूरत अभिनय से सजा है। इस भारतीय कहानी को यूरोप के माध्यम से यात्रा कराने का कमाल का मौका है। हमारा विश्वास है कि यह फ़िल्म जो भारतीय मूल में है लेकिन वैश्विक आकर्षण रखती है, इसे सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों तक पहुंचने का हक़ है। हम प्राइम वीडियो के दर्शकों को इस सुंदर फ़िल्म का आनंद देने के लिए बेताब हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×