बारिश की मार से मैदानी इलाकों में आफत, पहाड़ों पर आया ‘जलप्रलय’! यहां दरकने लगा पहाड़

आधा हिंदुस्तान इस वक्त भारी बारिश की मार झेल रहा है. शहर-शहर बारिश से आफत मची हुई है. नदी-नाले उफान पर हैं तो कई जगह बारिश का पानी घरों में घुस आया है. एक तरीके से कहा जाए तो आधे हिंदुस्तान पर बारिश का आपातकाल लगा हुआ है. पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का सितम जारी है. मॉनसून की बारिश कई शहरों में राहत कम आफत ज्यादा लेकर आई है. गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के बाद अंडर पास में इतना पानी भरा कि कार डूब गई. कार सवार अंडरपास को पार करने की कोशिश कर रहे थे. अंडरपास में पानी भरा हुआ था. कार सवार पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और कार डूब गई. जिसके बाद फायर बिग्रेड ने स्थानीय लोगों की मदद से कार और उसमें सवार चार लोगों को बाहर निकाला.

गुजरात के डांग के गिरमल वाटरफॉल से भी भयावह तस्वीरें आई हैं. भारी बारिश के बाद इस वाटरफॉल में पानी उफना रहा है. भारी बारिश के बाद पानी का शोर डरा रहा है और ये पानी जब नदियों से जाकर मिलेगा तो बेहद खतरनाक साबित होगा. बारिश कैसे जान आफत में डाल सकती है इसका अंदाजा राजकोट की घटना से लगा सकते हैं. राजकोट में भारी बारिश की वजह से तीन टूरिस्ट फंस गए थे. बाद में उनको सरपंच और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया. जूनागढ़ में भी डैम ओवरफ्लो हुआ तो सड़कों पर सैलाब नजर आने लगा. यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया.

मध्य प्रदेश में भी बारिश मुसीबत लेकर आई है. बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया. ग्वालियर के जिला अस्पताल में वाटरलॉगिंग लोगों के लिए परेशानी की सबब बन गई. करीब एक घंटे हुई बारिश से यहां घुटनों तक पानी भर गया. उधर रीवा में नदी नाले-उफान पर हैं. यहां एक युवक नदी में आए उफान में फंस गया. स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से किसी तरह उसकी जान बचाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध ... CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास |      बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत .......... जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत | 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन
Advertisement ×