बालिका दिवस पर पोस्टर व कंटेंट राइटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कानपुर। किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में अंग्रेजी विभाग द्वारा पोस्टर और कंटेंट राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अंजू चौधरी ने किया ।वही प्राचार्या ने छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने विषय की गहन जानकारी प्राप्त होती है।
जो कि भविष्य छात्राओ के भविष्य का प्रचारक होगी। प्राचार्या ने कार्यक्रम में भागीदारी के लिए छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। यही नही डॉ निशी सिंह विभाग अध्यक्षा ने छात्रों को अंग्रेजी विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी । वही निर्णायक मंडल की सदस्य डा.सबा यूनुस ने छात्राओ का प्रतियोगिता परिणाम घोषित करते हुए प्रतिभागी छात्राओं के प्रयासों को सराहा।
इस अवसर पर 250 से अधिक छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद प्रो प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रो कल्पना श्रीवास्तव ने छात्राओं के प्रयासों को सराहा। जहा कार्यक्रम में विभाग के सदस्य डॉ इंदु मिश्रा ,डॉ पारुल अवस्थी और डॉ अर्चना त्रिवेदी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×