बीपी लो हो जाए तो घबराएं नहीं, आजमा लें ये घरेलू उपाय; तुरंत मिलेगा आराम

गलत लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी की वजह से आजकल लोगों को कई ऐसी बीमारियां लगती जा रही हैं, जिनके बारे में पहले कभी ज्यादा सुना भी नहीं जाता था. इन्हीं में से एक बीमारी है, लो ब्लड प्रेशर की. हेल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक किसी भी स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर आमतौर पर 120/80 एमएमएचजी (mmHg) होना चाहिए. जब यह ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से कम हो जाता है तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं.

जा सकती है इंसान की जान

इसकी वजह से इंसान को चक्कर आने, सिरदर्द, उल्टी, थकान और कमजोरी के लक्षण महसूस होते हैं. अगर सही वक्त पर इसे कंट्रोल न किया जाए तो मरीज को हार्ट अटैक भी आ सकता है. आज आपको लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए 3 खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके आप इस बीमारी से खुद को दूर रख सकते हैं.

लो बीपी कंट्रोल करने के उपाय 

लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप रात में सोते वक्त 4-5 किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें. सुबह उठने पर नित्य क्रिया के बाद आप खाली पेट उन मिस्री का सेवन कर लें. आप चाहें तो उस पानी को पी भी सकते हैं. ऐसा करने से आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा.

अश्वगंधा

लो बीपी को काबू में रखने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं. इसके सेवन के लिए आप एक चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण लें. इसके बाद आधा गिलास गुनगुना पानी लेकर उसमें यह चूर्ण मिलाकर सेवन कर लें. दिन में 2 बार यह चूर्ण लेने से आपका बीपी कंट्रोल हो जाएगा.

तुलसी के पत्ते

जिन लोगों को लो बीपी  की दिक्कत हो, उनके लिए तुलसी के पत्ते रामबाण का काम करते हैं. उसमें पोटैशियम, विटामिन- सी और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. उसमें कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जिनसे बीपी को नियमित बनाए रखने में मदद मिलती है. हेल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक बीपी लो होने पर तुलसी की 4 पत्तियों को साफ करके धीरे-धीरे चबा लेना चाहिए. ऐसा करने से आप फिट हो जाएंगे.

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×