बुजुर्ग ने लगाई शासन से मदद की गुहार

कानपुर। बीपीएस न्यूज – मनीराम बगिया निवासी बुजुर्ग अनिल कुमार शुक्ला ने शासन से मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने नगर समाज गृह निर्माण समिति लिमिटेड से बुढ़पुर मछरिया क्षेत्र में प्लॉट नं 7 समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह से सन 1986 में खरीदा था जिसके उनके पास सभी कागजात मौजूद हैं मौजूदा समय में क्षेत्र के ही लवजीत यादव के द्वारा निरंतर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए बताया कि समिति के कुछ पदाधिकारी भी उनके प्लाट पर कब्जा कराने में पूर्ण रुप से सहयोग कर रहे हैं अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि विगत दिनों लवजीत यादव के द्वारा जबरन उनके प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया जिसकी जानकारी पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय थाना बिधनू को सूचित किया स्थानीय पुलिस के द्वारा मौके पर आकर तत्काल का रुकवा कर जांच के बाद ही निर्माण की बात स्थानीय पुलिस ने की। बुजुर्ग अनिल शुक्ला ने वार्ता में बताया कि उनके द्वारा कानपुर पुलिस कमिश्नर सहित उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कर मदद की गुहार लगाई गई हैं। नम आंखों से पीड़ित अनिल ने बताया कि उन्हें न्याय न मिलने पर वह परिवार सहित आत्मदाह कर देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×