बुर्का पहनकर शराब खरीदने पहुंची महिला को धमकाया, गिरफ्तारी के बाद वीडियो बनाकर मांगी माफी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, बीते दिन एक मुस्लिम महिला बुर्का पहनकर शराब खरीदने ठेके पर गयी थी। ये बात वहां मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों को पसंद नहीं आई। उन्होंने महिला को रोका और उसे दुबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। इतना ही नहीं युवकों ने महिला को उसका सिर कलम करने की भी धमकी दी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते ही युवकों की सारी अकड़ निकल गई। उन्होंने जेल से एक वीडियो बनाकर महिला को धमकी देने पर माफी मांगी है।

मुजफ्फरनगर में 12 जून को एक महिला बुर्का पहनकर ठेके पर बियर खरीदने गयी थी। तभी वहां खड़े 40 साल के बाकू उर्फ ​​​​शाहनवाज, 30 साल के आदिल अहमद और 35 साल के साजिद अहमद ने उन्हें रोका और उनके बियर खरीदने पर आपत्ति जताई। इतना ही नहीं तीनों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, युवक महिला को धमकाते नजर आ रहे हैं। तीन में एक युवक ‘तुम यहां शराब क्यों खरीद रहे हो, तुम मुझे नहीं जानते, मैं कई बार जेल जा चुका हूं… मैं अभी तुम्हारा सिर कलम कर दूंगा’ कहता सुनाई दे रहा है।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर संज्ञान लिया और तीनों भाईयो को गिरफ्तार कर लिया है। इसपर बात करते हुए डीएसपी विक्रम आयुष ने कहा, ‘घटना रविवार शाम को हुई। मामले का संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।’ इसके अलावा तीनों भाईयो ने सलाखों के पीछे से एक वीडियो रिकॉर्ड कर महिला को धमकाने पर माफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×