भारत सेवक समाज के 72वें स्थापना दिवस पर  सफ़लतापूर्वक मनाया कार्यक्रम

12 अगस्त,2023 भारत सेवक समाज के 72वें पर स्थापना दिवस समारोह आज मलिक गेस्ट हाउस, रामादेवी, कानपुर में वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सुखबीर सिंह मालिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम संस्था के महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल (आयकर अधिकारी) ने संस्था पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये आये सभी अथितियों का स्वागत करने के साथ नवनिर्वाचित क्षेत्रीय पार्षद कृष्णानगर वार्ड के वेद प्रकाश छोटू तथा गाँधीग्राम वार्ड के नरोत्तम दद्दू का सम्मान संस्था की ओर से किया गया। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने सभी को तुलसी पौधों का वितरण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में पधारे श्री राजीव महाना, विशिष्ट अथिति योगाचार्य डॉ ओम प्रकाश आंनद, स्वागताध्यक्ष प्रमुख उद्योगपति ओम प्रकाश अग्रवाल, स्वागतमंत्री तारुणी कुमार पासवान आदि ने भारत सेवक समाज के बारे विस्तार से जानकर अपना भी भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
भारत सेवक समाज के प्रदेश अध्यक्ष, चैयरमैन एवं वाइस चैयरमैन ने भेजे अपने संदेश में अपनी शुभकामना दी। वक्ताओं ने कहा कि भारत सेवक समाज, राष्ट्र एवं समाज की रचना, निर्माण, सेवा और सहायता का एक गैर राजनैतिक स्वैच्छिक संगठन है, अपना भारत देश विशाल जनसंख्या वाला देश है। देशवासियों का हक है कि वे सभी शिक्षित, सुखी, एवं सम्मान के साथ जीवन जिये। देश की सरकार इस कार्य के लिये प्रयत्न शील है। बहुत अंश में समस्त प्रजा तक सुख सुविधा पहुचने में सरकार सफल भी हो रही है फिर भी अपने देश का सरकारी खजाना भी अभाव मे रहता है। ऐसी कारण से अति शीध्र एक साथ पूरे देशवासियों को सभी सुविधाएं पहुचाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसी कठिन परिस्थिति में सरकार को सहयोग देने के लिये समाजसेवी संस्थाओं की आवश्यकता होती है। और इस व्यस्थता की आवश्यकता केवल भारत को नहीं है अपितु सारे विश्व को समाज सेवी संस्था एवं सेवानिष्ठ सेवकों की आवयश्कता पड़ती है।
 भारत सेवक समाज संगठन की कल्पना आजादी के तुरंत बाद राष्ट्र के नेताओं ने महसूस की। सत्तर वर्षों से भारत सेवक समाज देश के अनेक प्रदेशों में समाज सेवी कार्यकर्ताओं को संगठित करके जनसहयोग से अभावग्रस्त नागरिकों तक अपनी सेवा पहुँचाने के लिये प्रयत्नशील है। प्रारम्भ में सरकारी सहयोग मिला, परन्तु बाद में भारत सेवक समाज के कार्यकर्ताओं एवं बुद्वीजीवीं पदाधिकरियों को अपने ही सामर्थ्य से समाज की सेवा करनी पड़ रही है।
इस समारोह में उपरोक्त लोगों के अलावा प्रमुख मदन लाल भाटिया, अरविन्द कुमार दीक्षित, सर्वेश तिवारी, सूर्य प्रकाश त्रिवेदी, श्रीमती सीमा अग्रवाल, अमरीश जैसवाल, विजय कुमार अग्रवाल, प्रदीप खत्री, अखिलेश मित्तल, प्रमोद शर्मा, अभिमन्यु सिंह, एस0के0 लाम्बा, राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, शीलता प्रसाद यादव, विजय श्रीवास्तव, मनोज सिंह, रामशंकर, सुरेन्द्र सिंह, अशोक मिश्र, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अन्त में आभार कोषाध्यक्ष योगेश ठाकुर तथा सफल संचालन महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×