- ऑटो पलटने से हुआ था हादसा, दबकर हुआ था घायल
कानपुर। एक हादसे के दौरान घायल मजदूर को हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं हादसे के दौरान ऑटो पलटने से अन्य सवारिया भी घायल हो गयी थी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर सभी दबी हुई सवारियों को निकाला तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती बाईपास पर एक ऑटो पलट गया, जिससे बैठी सवारियां दब गयी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर सवारियों को निकाला। बताया जाता है कि इस हादसे में 33 वर्षीय मजदूर पवन बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसकी हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मृतक पवन गजनेर थाना क्षेत्र के ररूवा गांव का रहने वाला था तथा उसके परिवार में पिता के अलावा बडा तथा एक छोटे भाई के साथ उसकी पत्नी और एक पुत्र भी है। अचानक पवन की मौत से जहां परिजनों पर दुख का पहाड टूट गया तो वहीं उनके सामने भरण-पोषण की समस्या खडी हो गयी।
परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक पवन एक फैक्ट्री में काम कर घर का भरण-पोषण करते थे लेकिन आॅटों चालक के नशे की हालत में आॅटो चलाने के कारण हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
