डीबीएस कॉलेज में 9 अक्टूबर को रोजगार मेला, 1800 पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर

  • हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई व जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग

कानपुर। सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल, कानपुर ने अवगत कराया कि सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं डीबीएस डिग्री कॉलेज, गोविंद नगर के संयुक्त तत्वावधान में 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से डीबीएस कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी तथा अध्यक्षता विधायक, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र, सुरेन्द्र मैथानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां लगभग 1800 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 25,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पर उपलब्ध विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन करें तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×