मध्य प्रदेश के लिए चुनावी बिगुल, मोदी मैजिक का इंतजार..!

  पंकज कुमार मिश्रा, मिडिया पैनलिस्ट एवं पत्रकार जौनपुर यूपी 
भाजपा ने मोदी की चिट्ठी एमपी के नाम जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के नाम एक चिट्ठी लिखकर प्रदेशवासियों से विधानसभा चुनाव में डबल इंजन सरकार के नाम पर समर्थन मांगा है। उन्होंने लिखा है कि मुझ तक अपना समर्थन पहुंचाएं। इस पत्र के माध्यम 2003 के पहले की दिग्विजय सरकार और केंद्र में रही मनमोहन सरकार पर भी पीएम मोदी ने निशाना साधा है। साथ ही मोदी ने शिवराज सरकार में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी अपने इस पत्र में किया है। मोदी का ये पत्र जनता को कितना प्रभावित करता है ये तो चुनाव परिणाम बताएगा। लेकिन पीएम की इस भावनात्मक चिट्ठी ने एमपी के चुनावी माहौल को और गरम कर दिया है। दूसरी ओर इससे एक बार फिर ये साबित हो गया है कि भाजपा 2023 का चुनाव सिर्फ मोदी के चेहरे के भरोसे ही लड़ेगी। मैं जब भी मध्यप्रदेश आता हूं आपके मन में मेरे प्रति इतना। प्रेम देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। आज मध्यप्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। पिछले 20 वर्षों में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकलकर सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बना है। कौन भूल सकता है 2003 से पहले के मध्यप्रदेश को, जहां बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है, उसके चलते मध्यप्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है! इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश में हुए पांच लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण 16% से अधिक आर्थिक विकास दर 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल 28,000 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देखकर मुझे गर्व की अनुमति हो रही है।
                      यह 20 वर्ष न सिर्फ मध्यप्रदेश के विकास के रहे हैं। बल्कि यह आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं। आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है। भाजपा सरकार ने अपनी गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्यप्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई हैं, जिनके चलते आज मध्यप्रदेश में एक करोड़ 36 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। महिला कल्याण के प्रति समर्पण भाव रखते हुए हमने लाडली बहनों और लाड़ली लक्ष्मियों की उन्नति के लिए निरंतर काम किया है। आज मध्यप्रदेश के किसानों, दलितों, आदिवासियों और युवाओं का वर्तमान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते बेहतर हुआ है और उनके सामने एक उन्नत भविष्य रहा देख रहा है। वर्ष 2014 से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास में अनेक कठिनाइयां आती थी। आज पूरा देश साक्षी है कि 2014 के बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश के भीतर एक नई क्षमता का विस्तार हुआ और हमने मिलकर जहां मध्यप्रदेश को एक उज्जवल भविष्य दिया। वहीं, अपने गौरवशाली इतिहास को भी सहेजा है। यह आपके और डबल इंजन सरकार की अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश भारत के टॉप 3 अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। मेरा सदा से मध्यप्रदेश के साथ यह विशेष जुड़ाव रहा है, जिसके चलते आपने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×