मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ 3 नवम्बर को रिलीज होगी

मिली फिल्म्स एंड टी वी इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शार्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ महाराष्ट्र की चर्चित म्यूजिक/ऑडियो और वीडियो वितरण संस्था शान से एंटरटेनमेंट के संचालक शांतनु भामरे के सौजन्य से 3 नवम्बर को रिलीज होगी। कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘फायर ऑफ लव रेड’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती यह शॉर्ट फिल्म सर्वप्रथम सिनेदर्शकों के लिए शान से एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी होगी। इसके बाद शान से एंटरटेनमेंट के द्वारा वर्ल्डवाइड अमेज़ॅन प्राइम/डिज़्नी, हंगामा, एयरटेल एक्स स्ट्रीम, वॉचओ, टाटा प्ले बिंज और अमेज़ॅन प्राइम/डिज़्नी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी  जारी किया जाएगा। झारखंड के चर्चित फिल्म लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं। झारखंड की धरती से जुड़ी लगभग 34 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा ‘गोलू’, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×