मोदी, योगी की तारीफ नहीं हुई बर्दाश्त, ड्राइवर ने शख्स को गाड़ी से कुचल कर मार डाला

एक चौंकाने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक ड्राइवर ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला क्योंकि उसने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करने पर आपत्ति जताई थी. आरोपी की पहचान अमजद के रूप में हुई है जबकि मृतक राजेश दुबे (59) हैं.

मृतक अपने भाई राकेश दुबे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मिर्जापुर में आरोपी की कार से जा रहे थे, तभी यह घटना सोमवार शाम को हुई. मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि कार में सवार लोगों के बीच राजनीति को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिससे ड्राइवर नाराज हो गया और उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना शुरू कर दी.

मृतक ने कथित तौर पर नेताओं की आलोचना का विरोध किया और ड्राइवर के साथ उसकी तीखी बहस हो गई. कुछ देर बाद अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य पर उतर गए और कार में राजेश दुबे ही अकेले रह गए.

कुछ देर बाद राजेश भी कार से उतरकर अपने घर की ओर जा रहे थे कि तभी अमजद ने कार उनके ऊपर चढ़ा दी. दुबे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने मिजार्पुर-प्रयागराज हाईवे पर प्रदर्शन किया. आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध ... CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास |      बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत .......... जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत | 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन
Advertisement ×