म्यूजिक एल्बम ‘द ब्रिज’ जारी

गॉडमदर रिकॉर्ड्स के बैनर तले निर्मित अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका और रैपर राजा कुमारी का बहुचर्चित व बहुप्रतीक्षित एल्बम ‘द ब्रिज’ जारी कर दिया गया है। यह एल्बम प्यार, जुनून और विद्या की देवी सरस्वती के साथ उनके शाश्वत सम्मान और संबंध के सही सार को दर्शाता है। ‘द ब्रिज’ में बॉर्न टू विन, नो नज़र, बेबीलोन, जूस, लवसिक, ला इंडिया, गॉड्स एंड फीयरलेस शीर्षक वाले नौ गाने शामिल हैं। अली सेठी के साथ ‘कोचेला’ में दमदार प्रदर्शन के बाद अंतर्राष्ट्रीय गायिका और रैपर राजा कुमारी ने संगीतप्रेमियों को म्यूजिक एल्बम ‘द ब्रिज’ के रूप में एक नायाब गिफ्ट दिया है। इस एल्बम को कोविड महामारी के दौरान बनाया गया है और लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया के बिगबीयर और गोवा (भारत) में रिकॉर्ड किया गया था। ‘द ब्रिज’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए गायिका राजा कुमारी कहती हैं-” ‘द ब्रिज’ को मैंने बड़े प्यार से बनाया है। सच पूछिए तो सच्चे अर्थों में भविष्य को देखते हुए ईस्ट और वेस्ट  और प्राचीन अतीत और वर्तमान में हो रहे संगीत सृजन के बीच सभी अंतरालों को पाटने के लिए किया गया ये छोटा सा प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे अपना प्यार और समर्थन देंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×