म्यूजिक वीडियो ‘जंगल में मंगल’ की रिकॉडिंग सम्पन्न

क्वीन स्टार इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही म्यूजिक वीडियो ‘जंगल में मंगल’ की रिकॉडिंग म्यूजिक डायरेक्टर राजा अली के संगीत निर्देशन में पिछले दिनों इशरत पठान के स्वर में सम्पन्न हुई। इस म्यूजिक वीडियो के गाने इशरत पठान ने ही लिखे हैं। इसमें मॉडल माही खान अभिनय करने वाली है। विदित हो कि सिंगर इशरत पठान को गाना गाने और लिखने का शौक बचपन से है। यह इशरत के लिए एक कुदरती उपहार है। उनके परिवार में कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है लेकिन जब वह दिल्ली से मुम्बई आई और अपने लिखे गीत फिल्म लाइन से जुड़े कुछ लोगों को सुनाया तो सबने उनके गानों को बेहद पसंद किया और काफी प्रोत्साहित किया।
साथ ही इशरत पठान को गीत लेखन और गायन के क्षेत्र में तकदीर आज़माने की सलाह दी, फिर तक़दीर ने साथ दिया या यूं कहें उपरवाले की मर्जी थी जो उन्हें इस मुकाम पर ले आयी, प्रतिफलस्वरूप म्यूजिक वीडियो    ‘जंगल में मंगल’ सामने आ पाया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर को इशरत अपना आदर्श मानती हैं। मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी दा और उषा उत्थुप के गाने और उनके गाने की कला इशरत को बेहद प्रभावित करती है। गजल, शायरी और कविता लेखन में निपुण इशरत पठान का एक और गीत ‘देवा ओ देवा’ भी बहुत जल्द ही
संगीतप्रेमियों तक पहुँचने वाला है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×