विधायक सुरेन्द्र मैथानी शहर में फैल रही बीमारियों के उपचार के लिए पत्र लिखा

कानपुर, गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर से संचारी रोगों सहित डेंगू एवं चिकनगुनिया से पीड़ित मामलों में बढ़ती संख्या के दृष्टिगत, अस्पतालों में बेडों की संख्या को बढ़ाने, एवं संबंधित दवा आदि तथा मेडिकल व्यवस्थाओं को बढ़ाये जाने के सम्बन्ध वार्ता करके एक पत्र प्रेषित किया। विधायक  ने कहा कि  अवगत होगें कि डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रकोप हर वर्ष होता है और जिसमे कई जाने जाती हैं। जिसका शिकार बुजुर्ग महिलायें नवजवान एवं मासूम बच्चें भी होते हैं। हमारी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत, आज नैन्सी (14 वर्षीय) मासूम बच्ची पुत्री राम सिया, निवासी 116/215, रावतपुर गाँव, की मृत्यू भी जानलेवा डेंगू का शिकार होने के कारण हो चुकी है। जो कि अत्यन्त दुखदायी है।विधायक ने बताया कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डेंगू एवं चिकनगुनिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो, यह हमारे लिए प्राकृतिक चुनौती के रूप में है। चूँकि यह जानलेवा (वायरल) बीमारी है। जिसके कारण ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिये और इस बात का भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है कि, इससे हाॅटस्पाट की स्थिति न बनने पाए।विधायक ने कहा कि, आपसे कानपुर नगर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अपने अस्पतालों में बेडो की सख्यां बढ़ाने, दवा आदि व्यवस्थाओं को एवं फाॅगिंग तथा साफ सफाई की व्यवस्था भी जनहित के आधार पर और भी अधिक प्राथमिकता से किये जाने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×