‘सीमा’ पार कर भारत आने में कांप रही अंजू! अंजू को है इस बात का डर

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर का मामला अभी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच खबर आई कि भारत की अंजू पाकिस्तान चली गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने फेसबुक प्यार को पाने के लिए अंजू भारत से पाकिस्तान में दाखिल हुई है. हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने पाकिस्तान के हालात बताए हैं. अंजू का कहना है कि वह अब भारत नहीं आ सकती है. अगर वह भारत आती है तो उसे कोई एक्सेप्ट नहीं करेगा. वह किस मुंह से भारत आएगी! अंजू ने ये भी दावा किया कि वह पाकिस्तान में बिल्कुल सुरक्षित है. उसे वहां किसी तरह का कोई खतरा नहीं है.

पति और बच्चों को छोड़कर गई पाकिस्तान

आपको बता दें कि 21 जुलाई को राजस्थान के भिवानी की रहने वाली अंजू अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुई, जहां लाहौर से उसे रिसीव करने के लिए उसका फेसबुक फ्रेंज नसरूल्लाह आया. अंजू ने अपने पति से झूठ बोला कि वह जयपुर अपने एक सहेली के पास जा रही है. वहीं, जिस कंपनी में अंजू काम किया करती थी, वहां अपने को वर्कर से कहा कि वह गोवा अपनी बहन के पास जा रही है.

वाघा बॉर्डर पार कर गई पाकिस्तान

दिल्ली, अमृतसर और वाघा बॉर्डर से होते हुए पाकिस्तान के लाहौर पहुंची अंजू ने अपने पति को बताया कि वह लाहौर पहुंच गई है. हालांकि, पति का कहना है कि पाकिस्तान जाने के लिए अंजू को वीजा और पासपोर्ट के साथ अन्य जरूरी सामान कहां से मिले, उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान जाकर अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है. इस्लाम के आधार पर अंजू का नाम बदलकर फातिमा रख दिया गया है.

अंजू से एक भारतीय मीडिया चैनल ने सवाल किया कि वह भारत आने के बारे में क्या सोचती हैं. इस पर अंजू ने कहा कि मेरे बारे में क्या-क्या दिखाया जा रहा है, मुझे सब पता है. मैं वापस आने लायक नहीं बची हूं. अगर मैं वापस आती हूं तो ना मुझे कोई रिश्तेदार एक्सेप्ट करेगा, ना मेरे बच्चे मुझे अपनाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×