हर्ष फायरिंग के दौरान महिला की मौत

कानपुर नगर, बरातों में या अन्य किसी प्रकार के पारिवारिक उत्सवों में हर्ष फायरिंग से कई बार हादसे हो चुके है, जिनमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है, लेकिन अभी भी शादी, बारातों में हर्ष फायंिरग रूकने का नाम नही ले रही है। नर्वल स्थित जय नारायण गेस्ट हाउस में हर्ष फायरिंग के दौरान फतेहपुर में जिला जज के यहां स्टेनों पद पर कार्यरत कर्मचारी की पत्नि की मौत हो गयी, जिसके बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया और बडी सादगी के साथ बकाया शादी की रस्में सम्पन्न कराई गयी।
फतेहपुर की रहने वाली तथा जिलाजज के यहां स्टैनो के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय रश्मि दीक्षित पत्नी आनंद दीक्षित, जो कि नर्वल कानपुर के टीकरकान निवासी दिनेश दीक्षित वर्तमान में चकेरी के अहिरंवा निवासी दिनेश के बेटे अंकित की शादी में शामिल होने फतेहपुर से आई थी। दिनेश के पुत्र अंकित की शादी हरचंदखेडा नर्वल निवासी सुनील पांडे की बेटी के साथ तय हुई थी। बुधवार की देर शाम अंकित की बारात अहिरवां से नर्वल के नौगवां शीशूपुर स्थित जय नारायण गेस्ट हाउस गयी थी वहीं पर देर रात यह हादसा हो गया। घटना के बाद घायल अवस्था में रश्मि को चकेरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाकटरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति आनन्द फतेहपुर जिला जज के यहां स्टेनो पद पर कार्यरत है।

बिना पुलिस को जानकारी दिये, शव लेकर फतेहपुर चले गये स्वजन
घटना के बाद जहां रश्मि की मौत हो गयी तो एक बडी लापरवाही सामने आई मृतका रश्मि के शव को उनके स्वजन फतेहपुर लेकर चले गये और पुलिस को सूचित नही किया। गुरूवार की सुबह पुलिस को किसी ने घटना की जानकारी दी, जिाके बाद नर्वल पुलिए गेस्ट हाउस पहुंचकर जांच शुय की। नर्वल थाना निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत की घटना सामने आई है लेकिन अभी फायरिंग किसने की और महिला को गोली कैसे लगी यह जानकारी सामने नही आई है, फिलहाल पूंछतांछ के बाद पूर्ण जानकारी सामने आ जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×